back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, आत्ममंथन करने की दी सलाह

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ममता बनर्जी के कोई यूपीए नहीं के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे बयानों से जनता में निराशा पैदा होती है और सबसे ज्यादा खुशी भाजपा को ही मिलती है। इसलिए ऐसा बयान देने वालों को आत्ममंथन करना चाहिए। आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जो दल या नेता आज विपक्षी बंटवारे की बात करते हैं,उनको यह आत्ममंथन करना चाहिए कि ऐसी बातों से देश की जनता उदास होती है क्योंकि देश की जनता विपक्षी एकता चाहती है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह के बयानों से बचा जाएगा क्योंकि कांग्रेस हमेशा से ही विपक्षी एकता की बात करती रही है और करती रहेगी। राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी से यह सिद्ध हो गया है कि जो राहुल गांधी कहते हैं,वही आगे जाकर सच साबित होता है । –आईएएनएस एसटीपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵