back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आतंकियों के पास धर्म…’ पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है। उन्‍हें कठोरतम सजा देना चाहिए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश में सियासत शुरु हो गई है। हमले को लेकर सियासी दलों के कई नेताओं ने बयान और टिप्‍पणी कर चुके है। लेकिन इस बीच, महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे।

केंद्र सरकार को बताया जिम्‍मेदार

विधायक विजय वडेट्टीवार के इस बयान के बाद महाराष्‍ट्र में बवाल मच गया। महाराष्‍ट्र कांग्रेस के नेता विजय ने सोमवार को मीडियाकमियों से बात करते हुए कहा कि, पहलगाम में आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। जहां निहत्‍थें लोगों की जान गई। टूरिज्‍म स्‍पॉट पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम क्‍यों नहीं किए? आतंकी बेकसूर लोगों को मार देते हैं, इसे लेकर देश का खुफिया विभाग क्‍या कर रहा था। 

विजय वडेट्टीवार ने आगे कहा, “आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह हर किसी के पास जाकर उनका नाम और धर्म पूछे कि तुम हिंदू हो या फिर मुसलमान। इस पूरे मामले में कई तरह की अलग-अलग बातें सामने आई हैं, लोग कई प्रकार की बातें कर रहे हैं। भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं।”

‘आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं’

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता है। पहलगाम आतंकी हमले ने देश के झकझोंर कर रखा दिया है। उन आतंकियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पूरे देश की आज यही भावना यहीं कहना है। लेकिन, तरह-तरह की बातें कर मूल मुद्दों से भटकाना गलत है।

विवाद बढ़ने पर पलटा बयान 

विधायक के द्वारा दिए गए अपने बयान पर विवाद बढ़ने लगा तो बाद में विजय वडेट्टीवार ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, उन्‍होने पाकिस्‍तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाक ने हमारे देश को धर्म के आधार पर बांटने की ये साजिश की, इसलिए देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति न हो। 

बता दें कि, पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद कई तरह की बातें सामने आने लगी। पीडि़ता परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा‍ कि जब आतंकवादियों की ओर से गोलियां बरसाई जा रही थीं। जब उन्‍होने लोंगो से धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा। वे धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बना रहे थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...