back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को बनाया चंपावत सीट से उम्मीदवार

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के चंपावत सीट पर होने जा रहे उनचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। उत्तराखंड की चंपावत सीट पर 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना और 11 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। दरअसल हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख कर 21 अप्रैल को इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद इस सीट से अब बीजेपी की टिकट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत तो हासिल की थी, पार्टी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से कुल 47 सीटें हासिल हुई थी लेकिन राज्य के सीएम और पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार रहे पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे जिसके बाद वह अब चंपावत से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह महीना किसी परीक्षा से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी भले ही वह राज्य के सीएम एक बार फिर बन गए हैं लेकिन उनके सामने अभी विधायक बनने की चुनौती है। विपक्षी दलों ने चंपावत सीट पर घेराबंदी शुरू कर दी है। उपचुनाव में चंपावत सीट से कांग्रेस के साथ साथ आदमी पार्टी भी अपनी दावेदारी कर रही है। इससे पहले इस सीट से कांग्रेस ने 2012 में जीत हासिल की थी, हेमेश खर्कवाल कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। –आईएएनएस पीटीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵