back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद खड़गपुर सदर सीट से कांग्रेस को बदलना पड़ा उम्मीदवार

कोलकाता, 09 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने वाममोर्चा के साथ गठबंधन किया है। पार्टी अभी तक 15 सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। इसमें से खड़गपुर सदर सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है। सूत्रों ने बताया है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी विरोध की वजह से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीदवार बदलने का अनुरोध दिल्ली की केंद्रीय कार्यकारिणी को भेजी थी जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। खड़गपुर सदर सीट से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर राय को उम्मीदवार घोषित करने पर खड़गपुर कांग्रेस के गुस्साए कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताने के बाद पार्टी ने इस विषय पर समीक्षा की व समीर राय को हटाकर खड़गपुर की रीता शर्मा को खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार घोषित किया। खड़गपुर के कांग्रेस नेता अमल दास का कहना है कि जिला सभापति समीर राय का खड़गपुर के लोगों के साथ किसी भी तरह का कोई कनेक्शन ही नहीं है व उम्मीदवार के नाम की चर्चा के दौरान भी उनसे कोई सलाह नही ली गई। क्योंकि खड़गपुर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता चाहते थे कि खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार कोई खड़गपुर का ही होना चाहिए। लेकिन जब घोषणा हुई तो समीर राय को टिकट दिया गया जिसके बाद क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने गोलबाजार में पार्टी आफिस में तोड़फोड़ की व हंगामा मचाया। अंत में उम्मीदवार के नाम पर दोबारा चर्चा कर खड़गपुर नगरपालिका की निवर्तमान पार्षद रीता शर्मा को टिकट दिया गया। उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस की ओर से रीता शर्मा व उदय सिंह का नाम बतौर प्रत्याशी भेेजा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵