नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यहां रहने वाला एक छात्र जिसका नाम वास्काले कांग्रेस लडका है जो 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया। जैसे ही यह खबर सामने आई कि “कांग्रेस” 10वीं में फेल हो गया, लोगों ने तुरंत इसे राजनीतिक पार्टी कांग्रेस से जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर मज़ेदार मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
राजनीतिक मज़ाक की वजह बना नाम
लोगों को छात्र का नाम अजीब और दिलचस्प लगा क्योंकि इसमें “कांग्रेस” शामिल है। कई यूज़र्स ने लिखा कि जैसे छात्र “कांग्रेस” फेल हो गया, वैसे ही राजनीतिक पार्टी कांग्रेस भी 2014 के बाद से देश और राज्यों में चुनावी मैदान में फेल होती आ रही है। कुछ लोगों ने तो यह भी लिखा कि “10वीं में कांग्रेस फेल, अब क्या लोकसभा की तैयारी करेगा?”एक अन्य यूज़र ने मज़ाक किया “कम से कम पेपर तो दिए, ये तो बड़ी बात है!
नसीहत भी दी, हंसी-मज़ाक के साथ
कुछ लोगों ने मज़ाक के साथ छात्र को हौंसला भी दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यह मेहनत करने का एक और मौका है। एक यूज़र ने लिखा “छात्र हो या पार्टी, फेल होना आखिरी नहीं होता। अब मेहनत करो और अगली बार पास हो जाओ।” छात्र वास्काले कांग्रेस का 10वीं में फेल होना भले ही एक व्यक्तिगत मामला हो, लेकिन उसका नाम सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और वायरल मुद्दा बन गया। उम्मीद है कि छात्र अगले साल बेहतर प्रदर्शन करेगा, और साथ ही शायद राजनीतिक “कांग्रेस” भी अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने की कोशिश करेगी! वहीं, राजनीतिक व्यंग्य के रूप में लोगों का कहना है कि ठीक इसी प्रकार का मौका कांग्रेस पार्टी के पास भी है कि वह आगे और मेहनत करे और आने वाले चुनाव में अच्छे नंबरों से पास हो।





