back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की तैयारियों में जुट गई कांग्रेस

नई दिल्ली, 04 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी झारखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने 100 दिन का रोडमैप तैयार किया है। कई स्तरिय बैठकों के दौर के बाद झारखंड सरकार में पार्टी घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू कराने के लिए मंत्रिमंडल फेरबदल किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि झारखंड कांग्रेस ने 100 दिन का रोडमैप तैयार किया है जिसकी शुरूआत 5 मार्च से ही होगी। इसके तहत एक दिवसीय कार्यक्रम हजारीबाग, दुमका, रांची, डाल्टनगंज और जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। इन संभागीय सम्मेलनों में मुख्य रूप से पीसीसी प्रतिनिधियों के साथ साथ जिला समितियों, ब्लॉक, पंचायत और बूथ समितियों के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह ही वो झारखंड रवाना हो जाएंगे, इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के बाद कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर कई समन्वय समितियों का भी गठन करेंगे। इससे पार्टी और सरकार को घोषणा-पत्र पर काम करने में मदद मिलेगी। अविनाश पांडे ने बताया कि इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से चल रही कांग्रेस सदस्यता को तीव्रता देना है। कांग्रेस पार्टी 30 दिनों के भीतर बूथ समितियां तैयार करेंगी साथ ही मेम्बरशिप अभियान की शुरूआत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को अपने सुझाव दें तथा जनता के सुख-दुख से अवगत कराए, ताकि सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो और आम आदमी के फायदे की दिशा में ही काम करे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी कॉमन मिनिमम ऐजेंडे के तहत गठबंधन में है और उम्मीद करती है कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को भी झारखंड सरकार पूरी तरह से लागू करेगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की ओर से जो 4 सदस्य झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल हैं अगर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अच्छा फीडबैक नहीं मिला तो उन्हें बदला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों झारखंड में के पाश्र्वनाथ, गिरिडीह में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के सफलतापूर्वक समापन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी पांच डिवीजन सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। 5 मार्च से शुरू होकर एक दिवसीय कार्यक्रम, हजारीबाग के बाद दुमका और रांची में 6 और 7 मार्च 2022 को आयोजित होगा। इसी तरह यह 12 और 13 मार्च को डाल्टनगंज और जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵