back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“कांग्रेस और बीजेपी पर्दे के पीछे हैं दोस्त, केजरीवाल को हराने की थी साजिश”, आतिशी का बड़ा दावा

AAP ने कांग्रेस और बीजेपी पर आपसी गठजोड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में आप को हराने के लिए दोनों दलों ने रणनीति बनाई थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी पर मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए दोनों दलों ने मिलकर योजना बनाई थी। आतिशी का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसा रुख अपनाया जिससे बीजेपी को फायदा हो। उन्होंने यह आरोप दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक हालिया बयान के आधार पर लगाया है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और बीजेपी सिर्फ मंच पर लड़ाई का दिखावा करते हैं, असल में दोनों पर्दे के पीछे एक-दूसरे के सहयोगी हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल को चाहती थी, इसलिए उन्हें हराने के लिए यह चाल चली गई।” आप का आरोप है कि कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव इसलिए लड़ा ताकि बीजेपी को जीतने का रास्ता साफ मिल सके।

बीजेपी को जिताने के लिए कांग्रेस ने लड़ा था चुनाव- आतिशी 


आतिशी ने बीजेपी और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद माना है कि बीजेपी को जिताने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा था। आतिशी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब दिल्ली की जनता सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर अरविंद केजरीवाल को हराने की साजिश रची थी। यह कोई साधारण आरोप नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष का कबूलनामा है। आतिशी ने आगे लिखा कि दोनों पार्टियां ऊपर से लड़ाई का दिखावा करती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे एक-दूसरे से गहरी दोस्ती निभा रही हैं। उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि “यह लड़ाई आम जनता बनाम बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत की है।”

“कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठी है” – सिसोदिया 


आप नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का असली मकसद बीजेपी को जितवाना था। उन्होंने दावा किया कि जो बात पहले पर्दे के पीछे चल रही थी, अब कांग्रेस के ही एक नेता ने खुलकर स्वीकार कर ली है। सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद कैमरे के सामने कबूला है कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के इरादे से नहीं, बल्कि बीजेपी को जीताने के लिए लड़ा था।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस अब पूरी तरह बीजेपी की गोद में बैठ चुकी है। ये दोनों दल जनता की आंखों में धूल झोंक कर पर्दे के पीछे गठबंधन करते हैं और फिर जनता के हित में काम करने वाली पार्टियों के खिलाफ साजिशें रचते हैं।” सिसोदिया ने यह भी कहा कि देश के लोगों को अब इस छुपे हुए गठजोड़ को समझना होगा, नहीं तो कांग्रेस और बीजेपी इसी तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें करते रहेंगे।


AAP का आरोप, कांग्रेस बनी बीजेपी की बी-टीम


आप पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस और बीजेपी पर मिलकर चुनावी साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खुलकर बीजेपी का साथ दिया और अब इसका खुलासा खुद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बयान से हो गया है। AAP का कहना है कि कांग्रेस और बीजेपी के गठजोड़ की सच्चाई सामने आ चुकी है। 

वीडियो में आप पार्टी ने देवेंद्र यादव के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का हवाला दिया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि “अगर आम आदमी पार्टी को हराना है तो जरूरी है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे चेहरों को चुनाव में हराया जाए। अगर हम आप के इन बड़े नेताओं को घेर लेते हैं, तो शायद हमारा रास्ता आसान हो जाए और कहीं न कहीं, हम इसमें कामयाब भी रहे हैं।” AAP ने इस बयान को प्रमाण मानते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने बीजेपी की बी-टीम बनकर आप पार्टी को हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...