back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सहित उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम? जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली और उत्तर भारत में सर्दी तेज होने लगी है, जहां तापमान में गिरावट के साथ गुरुवार को हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। राजधानी में प्रदूषण स्तर में भी मामूली सुधार दर्ज हुआ है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी अब पूरी तरह महसूस होने लगी है। हाल ही में मौसम विभाग ने राजधानी में ठंड बढ़ने और शीत लहर के आसार जताए थे। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान लगातार नीचे जा रहा है, हालांकि दोपहर की धूप लोगों को कुछ हद तक राहत देती रही है। इसी बीच, IMD ने जानकारी दी है कि गुरुवार को राजधानी में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में गुरुवार का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट।

गुरुवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जो अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में हल्के कोहरे की संभावना बनी रहेगी। अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बात करें बुधवार की, तो उस दिन अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्‍तर पिछले कुछ दिनों से काफी खराब रहा है। हालांकि हवा की गुणवत्ता में इस हफ्ते थोड़ी गिरावट के बाद अब मामूली सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 259 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में शामिल है। इससे पहले मंगलवार को AQI 282, सोमवार को 314 और रविवार को 308 था। तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

CPCB के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बेहद खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵