back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather: दिल्‍ली में घने कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी, बारिश की भी आशंका, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार सुबह दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंढीगढ़ जैसे कई राज्‍यों में घना कोहरा छाया रहा। आइए जानते है मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या नया अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में फिर होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। यहां आने वाले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसी के साथ आज यानी रविवार को दिल्ली के आसामानों में काले बादल छाए रहेंगे। इस बीच कोहरा और ठंडी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं अगले 24 घंटे में दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की होने की उम्‍मीद जताई गई है। लिहाजा लोगों को बाहर निकलने से पहले एक बार आज की वेदर रिपोर्ट जान लेनी चाहिए।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी

पहाड़ी इलाकों के कई हिस्‍सों में बर्फबारी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच हल्‍की बारिश होने के संभावना जताई है। इन राज्‍यों में हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख फिलहाल बर्फबारी जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से लोग कापी परेशान है, इस बर्फबारी के प्रकोप से लोगों से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। यहां कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे आ पहुंचा है। वहीं, पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों का तापमान गिरा दिया है, जिस कारण यहां शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। 

उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तर भारत के हिस्‍सों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के माउंट आबू में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा में न्यूनतम तापमान सामान्य से-1 से -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान और केरल में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा है। गुजरात, असम, मेघालय में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर इन राज्यों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इन राज्‍यों में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵