मौसम का हाल।
मौसम का हाल।रफ्तार।

Weather Alert: दिल्ली समेत इन इलाकों में शीतलहर और बर्फबारी का अलर्ट, इतने राज्यों में कोहरे का कहर

Westher Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग ने 19 से अधिक राज्यों में कोहरे की संभावना जताई है। दिल्ली में बुधवार को कोहरा छाया रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग ने 19 से अधिक राज्यों में कोहरे की संभावना जताई है। दिल्ली में बुधवार को कोहरा छाया रहा। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कोहरे की मोटी चादर दिखाई दी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से पहुंच रहीं हैं। वहीं, मंगलवार को दिन में शीतलहर से लोग परेशान रहे। शीतलहर के कारण गलन की स्थिति रही, जिससे ठिठुरन का अहसास हुआ।

पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जता रखी है। मंगलवार को श्रीनगर में पारा जमाव बिंदु से नीचे रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। हिमाचल की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। आईएमडी ने कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश और एमपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बताए हैं।

कहां-कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह यूपी, पश्चिमी एमपी और बिहार के अलग-अलग जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जम्मू संभाग, हरियाणा और पूर्वी एमपी के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा दिखा। बुधवार सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराईच और गोरखपुर में 25 मीटर की दृश्यता, लखनऊ में 200 मीटर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 मीटर और गुना में 50 मीटर ही विजिबिलिटी रही।

विजिबिलिटी बेहद कम

बिहार के पूर्णिया में 25 मीटर, पटना में 200 मीटर, पश्चिमी यूपी के बरेली में 50 और झांसी में 200 मीटर की विजिबिलिटी रही। उधर, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 50 मीटर की विजिबिलिटी रही। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में 500 मीटर और पालम में 600 मीटर की विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in