back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोयला तस्करी : सीबीआई ने बांकुड़ा के एसपी कोटेश्वर राव को तलब किया

कोलकाता, 12 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के कोयलांचल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से कोयले के खनन और तस्करी के हजारों करोड़ रुपये के अवैध कारोबार में अब पुलिसकर्मियों पर लगाम कसती जा रही है। कोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने अब बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव को तलब किया है। कुछ दिनों पहले ही बांकुड़ा के एक थाने के प्रभारी अशोक मिश्रा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस अधीक्षक की भी मिलीभगत कथित तौर पर सामने आई है, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है। उन्हें जल्द से जल्द जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। जांच अधिकारियों ने बताया है कि ईडी की पूछताछ में थाना प्रभारी मिश्रा ने खुलासा किया है कि कोयला तस्करी में पुलिस अधीक्षक से लेकर निचले स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत रहती थी। इसी मामले में कोटेश्वर राव से पूछताछ होगी। गौरतलब है कि कोयला तस्करी के मुख्य सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला से सीबीआई की टीम चार बार पूछताछ कर चुकी है। हालांकि 13 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा कर रखी है, जिसकी वजह से सीबीआई उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी के खाते में गैरकानूनी तरीके से लाखों रुपये के लेनदेन के बारे में भी उससे पूछताछ हुई है। इस मामले में आईपीएस अधिकारी सिल्वा मुर्गन से भी पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा रघुनाथपुर के एसडीपीओ दुर्बार बनर्जी से भी जांच अधिकारियों ने पूछताछ की है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...