back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संभल हिंसा पर CM योगी ने अपनाया कड़ा रुख, उपद्रवियों का पोस्टर जारी करने और नुकसान की वसूली के दिए आदेश

संभल हिंसा पर सीएम योगी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसको लेकर उपद्रवियों का पोस्टर जारी करने और नुकसान की वसूली करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में पत्‍थरबाजी करने वाले सौ से ज्यादा उपद्रवियों को यूपी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। योगी सरकार ने इन उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की थी, जिसमे उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। योगी सरकार के निर्देश के अनुसार जल्द ही उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए जाएंगे। इसके साथ ही इनके द्वारा बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को किए गए नुकसान की भी भरपाई इनसे ही करवाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उपद्रवियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश पहले ही जारी कर चुकी है।

इस मामले में अभी तक 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

योगी सरकार फरार उपद्रवियों पर जल्द ही इनाम घोषित कर सकती है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखने तक इस मामले में 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन उपद्रवियों की फोटो भी जारी की है। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्‍नर ने संभल प्रशासन की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश शासन को संभल हिंसा के सभी पहलुओं से अवगत कराया गया है।

यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। यूपी पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं संभल में धीरे-धीरे माहौल सामान्य होता जा रहा है। 26 नवंबर 2024 को स्कूल तो खुल गए, लेकिन बच्चों की बहुत ही कम उपस्थिति दर्ज की गई। वहां इंटरनेट सेवाएं 26 नवंबर 2024 को भी पूरी तरह बंद रही, जो आज भी 27 नवंबर 2024 की शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।  

पुलिस और प्रशासन पूरे जिले में अपनी नजर बनाएं हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है। संभल प्रशासन ने 30 नवंबर 2024 तक बाहरी लोगों और जनप्रतिनिधियों के संभल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...