back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी में CM योगी की सुरक्षा में चूक! शराबी युवक मंच तक पहुंचा, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। नमो घाट पर चल रहे काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम में एक शराबी युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मंच के काफी पास तक जा पहुंचा। वहां मौजूद कमांडो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई हलचल

CM योगी को वाराणसी के खूबसूरत नमो घाट पहुंचे थे, जहां काशी-तमिल संगमम का आयोजन किया गया था। जैसे ही कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था, अचानक एक युवक नशे की हालत में सुरक्षा घेरा पार करते हुए मंच की ओर दौड़ पड़ा। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। कमांडो ने बिना देर किए युवक को रोककर जमीन पर दबोच लिया और उसे मंच के पास आने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने लिया युवक को हिरासत में

वाराणसी पुलिस ने बताया कि युवक को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पहली नजर में युवक शराब के नशे में था और उसके परिजनों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स कमांडो की फुर्ती और तत्परता की तारीफ कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान CM योगी बेहद शांत और सहज दिखे। नमो घाट पर काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सीएम योगी के साथ कई अन्य प्रमुख मेहमान भी शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम दोनों सांस्कृतिक धरोहरों के आदान-प्रदान और संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया जाता है। सुरक्षा में चूक जैसी घटनाएं बड़े नेताओं के लिए गंभीर मानी जाती हैं, लेकिन कमांडो की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: साइकिल से ऑफिस पहुंचे CM, फिर चाचा को कैबिनेट से किया बाहर ऐसे बनी अखिलेश यादव की अलग पहचान, जानिए दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Akhilesh Yadav की राजनीति सिर्फ भाषणों और चुनावी रणनीतियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके फैसलों और अंदाज ने भी उन्हें...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵