back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कासगंज में गरजे CM योगी, बोले- सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर उसकी औकात दिखा दी, चारों खाने चित कर दिए

उत्तर प्रदेश के CM योगी ने कासगंज में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जमकर हुंकार भरी। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जमकर हुंकार भरी। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है, घर में घुसकर मारा और चारों खाने चित कर दिया। सीएम ने कहा, “जो वर्दी पहनता है, उसकी क्या ताकत होती है ये सेना ने साबित कर दिया है। अगर भारत के किसी नागरिक को छेड़ोगे, तो तुम्हें जवाब जरूर मिलेगा।

मोदी सरकार ने सेना को किया मजबूत – योगी


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने सेना को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि अगर आज भारत माता के पास बहादुर जवानों की फौज नहीं होती, तो देश की सुरक्षा संभव नहीं थी। पाकिस्तान आज दुनिया के आगे रहम की भीख मांग रहा है।

पूर्व सरकारों पर हमला: ‘गुंडों के साथ खड़े थे, सज्जनों को प्रताड़ित करते थे’


सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हर तीसरे दिन दंगे होते थे। त्योहारों से पहले उपद्रव होता था और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था को खराब करती थी।

‘आज पुलिस बनी माफिया की काल, अब कोई डर नहीं सकता’


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। “आज पुलिस माफिया के लिए काल बन चुकी है। अब अगर कोई माफिया किसी को प्रताड़ित करता है, तो उसे पता है कि अगले चौराहे पर उसका ‘राम नाम सत्य’ हो सकता है। इस सरकारी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कासगंज को 724 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा भी दिया। उन्होंने कहा, “कासगंज में पहले डीएम या एसपी के लिए भवन तक नहीं था, लेकिन आज यहां विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार और सेना की मजबूती की बात की, वहीं दूसरी ओर विपक्षी सरकारों के कार्यकाल को अराजक और गुंडाराज से भरा बताया। उनकी यह जनसभा न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाने वाली रही, बल्कि इसमें विपक्ष को घेरने का भी भरपूर प्रयास किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...