back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओबीसी आरक्षण के मसले पर कानूनी राय लेने के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज – सॉलिसिटर जनरल से करेंगे चर्चा

नई दिल्ली, 11 मई ( आईएएनएस )। स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के मसले पर कानूनी राय लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्य के गृह एवं विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी दिल्ली आए हैं। शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों मंत्रियों के साथ स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के मसले पर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक कर कानूनी पहलुओं पर समीक्षा करेंगे। अपने दिल्ली पहुंचने और दिल्ली आगमन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट कर कहा, कैबिनेट के साथी मंत्री गणों नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह के साथ नई दिल्ली पहुंच गया हूं। यहां स्थानीय निकायों और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। ओबीसी वर्ग के आरक्षण के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धिता को जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, हम मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में ओबीसी वर्ग को पर्याप्त आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं और इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक में इस मामले की हर विधिक पक्ष पर विस्तार से चर्चा होगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना ही स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव करवाने का आदेश दिया है, जिसने शिवराज सरकार के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है। मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश की चुनावी राजनीति के लिहाज से भी ओबीसी मतदाता बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, ऐसे में भाजपा आलाकमान भी इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक पैनल भी होगा। मध्य प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अदालत में मोडिफिकेशन एप्लिकेशन दायर करना चाहती है। शिवराज सिंह चौहान इसी मसले पर कानूनी राय लेने के लिए अपने गृह एवं विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ( जो ओबीसी वर्ग से आते हैं ) के साथ दिल्ली आए हैं। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵