back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जो काम अंग्रेज नहीं कर सकें वो PM मोदी ने कर दिखाया’ उमर अबदुल्ला ने पीएम मोदी की जमतक तारीफ की

अपने संबोधन में उमर अबदुल्ला ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। और कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा पीएम मोदी ही दिला सकते है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद उन्‍होने कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलवे मार्ग कश्‍मीर को सीधे दिल्‍ली से जोड़ता है। 

https://twitter/narendramodi/status/1930959468553961596

इस कार्यक्रम में जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला उपस्थित रहे। इस अवसर में पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कटरा में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। और कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा पीएम मोदी ही दिला सकते है। 

https://twitter/narendramodi/status/1930954324382802097

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम के जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने वह कर दिखाया जो अंग्रेज भी नहीं कर सके। चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट को पूरा होते हुए देखना सबका सपना था, जिसे आज पीएम मोदी ने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पहले अंग्रेजों का सपना था कि उरी झेलम के किनारे रेल लाकर कश्मीर को बाकी देश के साथ जोड़ें। जो अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए, वह आज पीएम मोदी ने पूरा कर दिखाया। और कश्मीर को बाकी देश के साथ जोड़ दिया गया। सीएम उमर ने कहा कि हमें पीएम मोदी से उम्‍मीद करते है कि जम्‍मू-कश्‍मीर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा में जल्‍द दिया जाएगा। 

‘ये प्रोजेक्‍ट किसी सपने से कम नहीं’


सीएम उमर ने कहा कि, जब ये परियोजना शुरू हुई थी, तब मैं आठवीं क्लास का बच्चा था। आज मेरी उम्र 55 साल हो चुकी है और मेरे बच्चे भी कॉलेज पास हो चुके और अब जाकर यह प्रोजेक्‍ट पूरा हुआ है। सीएम उमर ने कहा कि वाजपेयी जी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया था, तब उसे बजट का प्रावधान किया गया और तब अब जाकर यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्‍ट को पूरा होने पर एक सपने जैसा है।

‘हाईवे बंद होने से जहाज वाले लूटने लगते है’


सीएम ने कहा कि, इस प्रोजेक्ट से जम्मू कश्मीर को भरपूर फायदा होगा। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यहां बरसात शुरू होते ही जब हाईवे बंद हो जाता है, तब जहाज वाले हमें लूटना शुरू कर देते हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से जहाज वालों का लूटना बंद हो जाएगा, हमारा आना-जाना बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन भी बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक Farooq Abdullah पर बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...