नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश में एक बार फिर मौसम अपना रौद्र रुप दिखा सकता है। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे तापमान में हल्की कमी आएगी। इसे लेकर IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है।
जहां उत्तरी ईरान और पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, तो वहीं दक्षिण पंजाब पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित बन रही है। इसके असर से ज्यादातर हिस्सों में गरज-बिजली के साथ बादल बरसेंगे। साथ ही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के ने बताया कि, 18 से 21 अप्रैल तक उत्तरी भारत के राज्य जम्मू कश्मीर, लद्दाख में जमकर बादल बरसेंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-20 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की होने की संभावना है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को चमक-धमक के साथ ओले भी गिरेंगे। पश्चिमी राजस्थान में 18-19 अप्रैल को गरज के साथ धूल भरी आंधी चलेगी वाली है, यूपी, हरियाणा, पंजाब में अगले 2 दिन 19-20 अप्रैल को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी चलेगी और बादल बरसेंगे। दिल्ली NCR में अगले 2 दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है।
आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर उत्तरी-मध्य के राज्यो में दिखेंगा। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मध्य भाग, दूसरा उत्तर बांग्लादेश और पड़ोस पर और तीसरा पूर्वोतर असम के ऊपर दिखने वाला है, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान चमक- गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। दक्षिण-पूर्व बिहार, उत्तर ओडिशा, पूर्वोत्तर झारखंड, उप हिमालयी-गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18-19 अप्रैल को भारी बारिश होगी। ओडिशा में ओलावृष्टि भी होगी। अरुणाचल प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल तक, असम-मेघालय में 19, 22 से 24 अप्रैल तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 अप्रैल को भारी बादल गरज सकते है।
तापमान में आएगी गिरावट
देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। बिहार, झारखंड में 3-5 डिग्री और ओडिशा, पश्चिम बंगाल में पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। राजस्थान, आंतरिक महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश में कल अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, कर्नाटक में 38-42 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा रहा।





