बेंगलुरु, 14 मई (हि.स.)। कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (केएससीपीसीआर) ने राज्य सरकार से कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच सभी 30 जिलों में चाइल्डकेयर की बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का आग्रह किया है। आयोग ने जिला स्तर पर बाल रोग विशेषज्ञों के साथ टास्क फोर्स बनाने की भी सिफारिश की है। शुक्रवार को केएससीपीसीआर के चेयरमैन फादर एंथनी सेबेस्टियन ने कहा कि राज्य की आबादी का लगभग 36 से 40 प्रतिशत की आबादी 18 या उससे कम आयु की है। इसलिए भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक दुष्प्रभाव की आशंका है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से पहले 18 वर्ष से कम आयु के लोगों का टीकाकरण के लिए बुनियादी तैयारी राज्य सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी बुनियादी ढांचों को मजबूत करे और यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य चिकित्सा प्रणाली विकसित नहीं हुई है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को जल्द पूरा करना ही बेहतर होगा है। उन्होंने समय से बाल रोग विशेषज्ञों को शामिल कर जिला-स्तरीय टास्क फोर्स के गठन की भी सिफारिश की है। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील




