back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में मलेरकोटला को नया जिला बनाने को मुख्यमंत्री योगी ने बताया असंवैधानिक

लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। ईद के मौके पर पंजाब में मुस्लिम बहुल मलेरकोटला इलाके को जनपद बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को योगी ने ट्वीट करके कहा कि मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। मलेरकोटला को जिला बनाए जाने पर राय रखते हुए योगी ने कहा कि इस समय मलेरकोटला जिले का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है। उल्लेखनीय है कि मलेरकोटला संगरूर जिले का भाग था। ईद पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुस्लिम बहुल इलाके मलेरकोटला को पंजाब का 23वां जिला घोषित किया है। यह संगरूर मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...