chief-minister-kejriwal-mourns-the-death-of-journalist-rohit-sardana
chief-minister-kejriwal-mourns-the-death-of-journalist-rohit-sardana

पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जताया शोक

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि. स.)। मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदान के असामयिक निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि 'वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद खबर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने का साहस दे।' जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह उस अस्पताल में हुआ, जहां रोहित कोरोना के इलाज के लिए भर्ती थे। सरदाना बीते कुछ दिनों से कोरोना के कारण एक नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में रहते हुए भी वे देश भर में कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाइयां और अन्य मेडिकल समान उपलब्ध कराते रहे। बीते गुरुवार की रात 8: 45 पर सरदाना ने कानपुर की रहने वाली एक महिला के लिए छह रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए ट्वीट किया था। सरदाना का यही ट्वीट उनके जीवन का आखरी ट्वीट बन गया। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in