chief-economic-advisor-to-the-central-government-sanyal-met-the-chief-minister
chief-economic-advisor-to-the-central-government-sanyal-met-the-chief-minister

मुख्यमंत्री से मिले केंद्र सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार सान्याल

-अर्थव्यवस्था में पोस्ट कोविड परिवर्तनों एवं सुधारों पर हुई चर्चा भोपाल, 28 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने सोमवार को अपने भोपाल के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में पोस्ट कोविड परिवर्तनों एवं सुधारों के विषय में चर्चा हुई। आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि कोरोना से ध्वस्त अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए हमें नवीन वास्तविकताओं के सर्विलांस, फीडबैक और एडॉप्टेशन की एप्रोच को अपनाना होगा। हमारे आस-पास क्या हो रहा है, इसी के आधार पर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का वर्ष 2020- 21 का बजट विस्तारवादी था, जिसमें पूंजीगत व्यय, भूमि मुद्रीकरण तथा गैर रणनीतिक क्षेत्रों के निजीकरण पर जोर दिया गया। सान्याल ने कहा कि पोस्ट कोविड अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्य रूप से तीन उपाय किए जा रहे हैं। पहला अर्थव्यवस्था में खपत को प्रोत्साहित करने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक समर्थन। दूसरा मांग बढ़ने के कारण हुई मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना। तीसरा अधिक प्रभावित क्षेत्रों को लक्षित सहायता उपलब्ध कराना। शहरी विकास के विषय में उन्होंने बताया कि निरंतर पुनर्निवेश के अच्छे परिणाम मिलते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पोस्ट कोविड अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्य रूप से तीन उपाय किए जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था में खपत को प्रोत्साहित करने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक समर्थन, मांग बढ़ने के कारण हुई मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना व अधिक प्रभावित क्षेत्रों को लक्षित सहायता उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि संजीव सान्याल जी ने मध्यप्रदेश के कल्याण और विकास को लेकर चर्चा की जिसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। उनके सुझावों पर हम निश्चित रूप से चर्चा कर अमल करेंगे जिससे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को गति मिल सके। बता दें कि संजीव सान्याल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के मानसेवी प्रोफेसर, ड्यूश बैंक के ग्लोबल रणनीतिकार और प्रबंध संचालक तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग स्कॉलर रहे हैं। वे 'दि लैंड ऑफ सेवन रिवर्स', 'दि इंडियन रेनेसां' तथा 'इंडिया : इन दि एज ऑफ आइडियाज' जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों के लेखक हैं। सान्याल को फाइनेंस सेक्टर में लगभग 20 वर्षों का अनुभव हैं। उन्होंने जी 20 देशों के समूह के अंतर्गत बनाए गए वर्किंग ग्रुप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में नामांकित हुए तथा नगरीय विकास के कार्यों के लिए उन्हें आइजनहोवर फेलोशिप मिली। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in