छत्तीसगढ़: डिलीवरी के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: डिलीवरी के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़: डिलीवरी के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के अभानपुर में मेकाहारा रायपुर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे गांव की मितानिन उसे लेकर गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। यहां से उसे रात में ही जिला अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया था। अगले दिन सोमवार दोपहर 1 बजे महिला की ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। उसने एक लड़के को जन्म दिया, जिसका वजन मात्र 1 किलो 600 ग्राम था। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को महिला से अलग एनक्युबेटर में रखते हुए महिला को वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था। मंगलवार 28 जुलाई को महिला का कोरोना टेस्ट किया गया था। ऑपरेशन के चलते महिला को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया था, जहां बुधवार 29 जुलाई की रात उसकी रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल से मेकाहारा भेजा गया था। लेकिन अचानक मेकाहारा प्रबंधन ने लापरवाही दिखाते हुए महिला को गुरुवार शाम एम्बुलेंस से उसके ससुराल ग्राम जौंदा भेज दिया। इस बात की जानकारी लोगों को शुक्रवार सुबह हुई, जिसके बाद गांव में हडकम्प मच गया।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in