नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुए थी। 15 फरवरी को जारी हुए नतीजों में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई। फिर इसके बाद सुबह 9.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती जारी है। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है।
राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से 35 में बीजेपी और 8 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। एक नगर पालिका में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोला है, वहीं पांच में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, 114 नगर पंचायतों में से 81 में बीजेपी, 22 में कांग्रेस, एक में बसपा और 10 में स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
CM Vishnu Deo Sai ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, ‘प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।
[EMBED]
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025
10 नगर निगमों में कौन-कौन बना मेयर
छत्तीसगढ़ के दसों नगर निगम में मेयर पद के लिए जनता ने बीजेपी के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। इनमें रायपुर में मीनल चौबे, दुर्ग में अलका बाघमार, राजनांदगांव में मधुसूदन यादव, धमतरी में जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर में संजय पांडे, कोरबा में संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर में पूजा विधानी, अंबिकापुर में मंजुषा भगत, चिरमिरी में राम नरेश राय और रायगढ़ में जीवर्धन चौहान को मेयर चुना गया है।





