chhattisgarh-drg-jawans-killed-two-naxalites-in-an-encounter
chhattisgarh-drg-jawans-killed-two-naxalites-in-an-encounter

छत्तीसगढ़ : डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया

कोंडागांव, 01 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में डीआरजी के जवानों ने मंगलवार दोपहर को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि केशकाल ब्लाक में डीआरजी के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान वहां से दो शव बरामद किये हैं। उनके पास से ही चार बंदूकें भी बरामद हुई हैं। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता/गेवेन्द्र/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in