नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 7 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इन नतीजों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
यहां चेक करें रिजल्ट
छात्र अपने परिणाम दो वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक – आसान स्टेप्स
सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर दर्ज करना होगा।
जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा की तारीखें
कक्षा 10वीं की परीक्षा: 3 मार्च से 24 मार्च 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा: 1 मार्च से 28 मार्च 2025 दोनों परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।
12वीं में अखिल सेन टॉपर
छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी टॉपर्स की सूची
नाम अंक प्रतिशत जिला
अखिल सेन-98.20% कांकेर
श्रुति मंगथानी-97.40% महेंद्रगढ़
वैशाली साहू-97.20% बेमेतरा
हिमेश कुमार यादव-97% बलौदा बाजार
लुभी साहू-97% बलौदा बाजार
पल्लवी वर्मा-96.60% रायपुर
कृतिका यादव-96.60% रायगढ़
धनेश्वरी यादव-96.40% रायपुर
रुचिका साहू-96.40% रायपुर
निशा इक्का-96% जशपुर
CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा, “आपने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मैं आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।” मुख्यमंत्री साय ने ही इस वर्ष के 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का दिन है। मैं सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं।”





