back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PNB हाउसिंग करेगा 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण

PNB हाउसिंग करेगा 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण नई दिल्ली। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को चालू वित्त वर्ष में 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज व्यास ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी सीजन के दौरान ऋण की मांग बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन संबंधी अंकुशों में ढील के बाद बहुमंजिला आवासीय परियोजना खंड से मांग बढ़ रही है। व्यास ने कहा कि एक खास वर्ग (मध्यमवर्ग) से आवास मांग बढ़ रही है। बाजार में इसे पुनरोद्धार का संकेत कहा जा रहा है। हम उम्मीद कर रहे थे कि सितंबर में 500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण पर पहुंच पाएंगे, लेकिन हमने इसे पहले ही पार कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक प्रवर्तित पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 674 करोड़ रुपये का खुदरा और 20 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट ऋण दिया है। कोविड-19 के दौर में आईआईटी कानपुर का वेंटीलेटर शामिल हुआ टॉप 6 में इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 7,634 करोड़ रुपये रहा था। व्यास ने कहा कि कंपनी को अक्टूबर से हर महीने 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की उम्मीद है। जनवरी से इसे बढ़ाकर हर महीने 2,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि अक्तूबर-नवंबर में त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद हम हर महीने करीब 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करेंगे। जनवरी से हमारा हर महीने 2,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 2019-20 में 18,626 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया था। यह 2018-19 की तुलना में 48 प्रतिशत कम है। आगे चलकर व्यास को बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं में मकान खरीदने वाले लोगों से ऊंची मांग की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग में संपत्ति का मूल्य 75 से 90 लाख रुपये के बीच होता है। इसमें ऋण की जरूरत 50 से 75 लाख रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद इस क्षेत्र की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। क्योंकि लोगों को अब लगता है कि उन्हें अपने रहने के लिए बड़ा घर चाहिए। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी स्वदेश लौट आए हैं। हमें एनआरआई से काफी पूछताछ मिल रही है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

₹1 करोड़ का घर लेना है? एक्सपर्ट ने बताया ‘गोल्डन रूल’: इतनी होनी चाहिए आपकी मिनिमम सैलरी, EMI का बोझ भी समझें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने सपनों का घर लेना आज के महंगाई भरे दौर में एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब रियल एस्टेट की कीमतें आसमान...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...