back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चारधाम यात्रा स्थगित, केवल तीर्थ पुरोहित ही करेंगे नियमित पूजा पाठ

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उतराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि चारों धाम के कपाट निर्धारित समय पर खुलेंगे। तीर्थ-पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा-पाठ करेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार धामों में केवल तीर्थ पुरोहितों को ही नियमित पूजा पाठ की अनुमति होगी। चारधाम यात्रा के लिए किसी को भी अनुमति नहीं होगी, केवल तीर्थ-पुरोहित ही पूजा करेंगे। स्थानीय जिले के निवासी भी मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए नहीं जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित समय पर ही चारधाम के पट खुलेंगे और तीर्थ-पुरोहित ही पूजा करेंगे बाकी देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा अभी बंद है। पूरे देश में इस समय कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी लगातार कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में तय हुआ है कि अभी चारधाम यात्रा को स्थगित रखा जाए। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 से लड़ाई में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 36 सौ से अधिक मौत हुई हैं। इसी दौरान देशभर में कोरोना के 3.79 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना के कारण देश भर में अभी तक दो लाख से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। यह लगातार आठवां दिन है जबकि 24 घंटे में देशभर के अंदर कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारत में लगातार आठवें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3,79,257 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्ही बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 3645 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई। वहीं बुधवार को देशभर में कोरोना से 3293 वयक्तियों की मौत हुई थी। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵