back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश के नए सीएम होंगे चंद्रबाबू नायडू; आज 25 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, जानें कौन -कौन हो रहा शामिल

लुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहें है। नायडू के शपथ समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह ...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश को आज नया सीएम मिलने जा रहा है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहें है। नायडू शपथ ग्रहाण कार्यक्रम विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रहा है। इस शपथ समारोह के बाद चंद्रबाबू नायडू चौथी बर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें। नायडू के शपथ समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। शपथग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं।

नायडू के साथ 25 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

चंद्रबाबू नायडू के शपथ समारोह में पवन कल्याण समेत 25 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। चुकी आंध्र प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 175 है ऐसे में राज्य में कुल मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्रियों का मंत्रिमंडल हो सकता है। आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण को डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। नायडू के मंत्रिमंडल में उनके बेटे नारा लोकश को भी शामिल किया जा सकता है। 

NDA के विधायक दल के नेता चुने गए थे चंद्रबाबू नायडू

इससे पहले कल चंद्रबाबू नायडू को NDA के विधायक दल की बैठक गठबंधन का नेता चुना गया था। इस दौरान नायडू ने NDA विधायकों को संबोधित भी किया था। नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए उनको सरकार से ‘आश्वासन’ दिया गया है। इसके साथ उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना का काम पूरा किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव में NDA को 164 सीटों पर मिली जीत

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा का चुनाव का हुआ था। इस चुनाव में टीडीपी के साथ पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा चुनाव में NDA को 164 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि इस चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने अकेले बहुमत का आंकड़ा पा लिया था। चुनाव में टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं। 

नायडू के शपथग्रहण में शामिल हो रहें है ये नेता

  1. पीएम मोदी
  2. अमित शाह
  3. जेपी नड्डा
  4. नितिन गडकरी
  5. राजमोहन नायडू
  6. जीतन राम मांझी
  7. जी किशन रेड्डी
  8. चिराग पासवान
  9. जयंत चौधरी
  10. एकनाथ शिंदे
  11. मोहन यादव

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...