back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल: कई घरों को भारी नुकसान, दो लोग लापता, प्रशासन और SDRF राहत कार्य में जुटी

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थराली तहसील में देर रात बादल फटने की घटना हुई है। इस हादसे से इलाके में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थराली तहसील में देर रात बादल फटने की घटना हुई है। इस हादसे से इलाके में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई घरों और एसडीएम आवास में मलबा घुस गया है।

2 लोग लापता, कई घर क्षतिग्रस्त


जिला मजिस्ट्रेट (DM) संदीप तिवारी ने बताया कि बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना रात करीब 1 बजे की है। पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। पुलिस ने रात में ही मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को सतर्क किया। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि थराली क्षेत्र में घरों, बाजार और एसडीएम आवास में मलबा भर गया है। राहत दल और जिला मजिस्ट्रेट घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी की अपील


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस राहत-बचाव कार्यों में जुटे हैं। मैं लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति के मलबे में दबने की सूचना है। जबकि इसी गांव में 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। सूचना मिलने के बाद ,SDRF की टीम गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। वहीं, आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...