central-government-should-check-the-tool-kit-of-congress-party-chandrakant-patil
central-government-should-check-the-tool-kit-of-congress-party-chandrakant-patil

कांग्रेस पार्टी के टूल किट की जांच करें केंद्र सरकार: चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 18 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस पार्टी पर सोशल मीडिया के लिए देश की बदनामी करने वाला टुलकिट बनाने का आरोप लगाया है। पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस टुलकिट की गहन जांच करवाना चाहिए। पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस पार्टी के टुलकिट में कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग तरह के निर्देश दिए गए हैं। इनमें हिन्दू समाज के कुंभ मेले को कोरोना स्प्रेडर के रुप में प्रचारित करने,कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की बदनामी करने की सूचना दी गई है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस टुलकिट से देश व भाजपा को बदनाम करना चाहती है। इस टुलकिट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के मान सम्मान को ठेस लग सकती है। इसलिए केंद्र सरकार को कांग्रेस के टुलकिट की जांच करवाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in