टी-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार : प्रह्लाद पटेल

central-government-promoting-t-tourism-prahlad-patel
central-government-promoting-t-tourism-prahlad-patel

नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मंगलवार को राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में टी-टूरिज्म की संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारें साथ मिलकर काम कर रही हैं क्योंकि टूरिज्म राज्य और केंद्र दोनों का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टूरिज्म की दिशा में पूर्वोत्तर राज्यों के चाय बागानों में चाय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग भी चाय पर्यटन के संवर्धन के लिए पूर्वोतर राज्यों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय प्रत्येक वर्ष निधियों की उपलब्धता, परस्पर प्राथमिकता और योजना दिशा निर्देशों के अनुपालन की शर्त पर विभिन्न राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों को उनके परामर्श से प्राथमिकता प्रदत विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम तथा बिहार राज्य में चाय उत्पादन किया जाता है। ऐसे में इन राज्यों में टी-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टी-टूरिज्म के एक भाग के रूप में चाय उत्पादन की जटिलताओं, चाय के विभिन्न प्रकारों, बागान में प्रचालन आदि के बारे में पर्यटकों को बताकर उन्हें आकर्षित किया जा किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in