back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली-छठ के बाद केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, करोड़ कर्मचारियों-पेंशनधारकों को फायदा

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को रिप्रजेंट करने वाले फोरम एनसी-जीसीएम की तरफ से जनवरी में ही केन्द्र सरकार को टर्म ऑफ रेफरेंस सौंपा जा चुका है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिवाली और छठ पूजा के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इससे देशभर के करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों, यानी लगभग 1 करोड़ लोगों को सीधा फायदा होगा। आयोग अब अपनी सिफारिशें 18 महीनों के भीतर सरकार को सौंपेगा। माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। अगर रिपोर्ट में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर बकाया वेतन के साथ भुगतान किया जाएगा।

क्या बोले कर्मचारी संगठन?

NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि भले ही आयोग की रिपोर्ट आने में समय लग सकता है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। उन्होंने कहा, “सरकार अगर समय पर प्रक्रिया पूरी करे तो कर्मचारियों को जल्द राहत मिलेगी। 8वां वेतन आयोग एक अस्थायी निकाय के रूप में काम करेगा। इसमें एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। आयोग को विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों और कर्मचारियों के संगठनों से बातचीत के बाद अपनी सिफारिशें तैयार करनी होंगी। इस आयोग की सिफारिशें न सिर्फ सिविल कर्मचारियों बल्कि रक्षा सेवाओं के कर्मियों और पेंशनरों पर भी लागू होंगी।

क्यों थी देरी?

CSSF ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर प्रक्रिया में देरी पर चिंता जताई थी। CSSF ने याद दिलाया था कि 7वां वेतन आयोग लागू होने से दो साल पहले ही गठित कर दिया गया था, जबकि 8वें आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में हुई थी, लेकिन औपचारिक अधिसूचना आने में 10 महीने लग गए। सरकार के सूत्रों के अनुसार, अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2027 की शुरुआत में वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का लाभ मिलना शुरू हो सकता है। आयोग के सुझावों के आधार पर नई सैलरी स्ट्रक्चर तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम न सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की जेब में मुस्कान लाएगा, बल्कि त्योहारी सीजन में अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...