back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, PM मोदी ने अमित शाह के दिया दौरा करने का निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन पर्वत पर घूमने गए पर्यटकों के एक समूह पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 12 लोग के घायल और 1 मौत होने की जानकारी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन पर्वत पर घूमने गए पर्यटकों के एक समूह पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां ट्रैकिंग पर गए पर्यटकों को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। इस आतंकी हमले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है , जबकि 12 पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों में तीन स्थानीय भी बताए जा रहे हैं। आतंकी हमले को लेकर केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैसरन पर्वत तक केवल पैदल या घोड़े पर ही पहुंचा जा सकता है। इस क्षेत्र को इसकी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। बताया जा रहा है कि वाहन के घटनास्थल पर सीधे न पहुंच पाने के कारण बचाव कार्य में शुरुआत में बाधा आई। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए बेहद करीब से गोलियां चलाईं। घटना के बाद घायलों को निकालने के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद ली। कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने खच्चरों पर बिठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। पहलगाम अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने बताया कि वहां 12 घायल पर्यटकों को भर्ती किया गया है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बलों को बैसरन घाटी की ओर रवाना किया गया, जो पहलगाम के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कश्मीर में वर्षों बाद पर्यटकों की आवाजाही में तेजी आई है। साथ ही, तीन जुलाई से शुरू हो रही 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पवित्र यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं, पहला, पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग जो अनंतनाग ज़िले से होकर जाता है और दूसरा, गंदेरबल जिले में स्थित 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक कठिन बालटाल मार्ग।

पहलगाम जाएंगे अमित शाह


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा। गृह मंत्रालय ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आपात बैठक बुलाई है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले को लेकर सेना प्रमुख से बात की है।

यह हमला सबसे गंभीर और भयावह है – उमर अब्दुल्ला 


आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसलिए वह इस समय किसी भी अनुमान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही पूरी जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक रूप से साझा किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह हमला हाल के वर्षों में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में से सबसे गंभीर और भयावह है।

भाजपा नेता ने दी प्रक्रिया


घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता रवींद्र रैना ने कहा कि हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की जाए और आतंकवादियों के साथ-साथ उनकी सहायता करने वालों को भी दंडित किया जाए।

महबूबा मुफ्ती ने की हमले की निंदा 


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सार्वजनिक रूप से हमले की निंदा की। हम इस घटना में घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं। इस हमले के पीछे एकमात्र प्रयास यहां शांति को बाधित करना और अनावश्यक आतंक पैदा करना प्रतीत होता है। इस तरह के हमले को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।

आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा – उपराज्यपाल मनोज सिन्हा


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा, “यह एक कायराना और अमानवीय कृत्य है। मैं राज्य के लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि इस हमले के जिम्मेदार किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे।” उन्होंने बताया कि उन्होंने डीजीपी और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की है और सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में तैनात कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेजी से शुरू कर दिया है।

आतंकी कश्मीरियों के सबसे बड़े दुश्मन – सज्जाद लोन


जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने भी हमले की तीव्र आलोचना करते हुए कहा, “आतंकवादियों से बड़ा कश्मीरियों का कोई शत्रु नहीं। वे नहीं चाहते कि कश्मीर में अमन लौटे या पर्यटक आएं। वे हमें गरीबी, भय और गुलामी की ओर धकेलना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाना एक गंभीर अपराध है। ऐसे लोगों को इस दुनिया में तो सजा मिलेगी ही, परलोक में भी वे जहन्नुम की आग से नहीं बच सकेंगे। ये आतंकी हमारी आने वाली नस्लों के भी दुश्मन हैं।”

आम नागरिकों पर हमला मानवता के खिलाफ अपराध है – प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक कायरतापूर्ण और अत्यंत शर्मनाक कृत्य है। उन्होंने कहा, “निर्दोष और निहत्थे आम नागरिकों को निशाना बनाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश इस बर्बरता के खिलाफ एकजुट है और आतंकवाद के विरुद्ध कड़े स्वर में अपना विरोध दर्ज कराता है। प्रियंका गांधी ने कहा “मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में कई पर्यटकों की जान गई है और कई घायल हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की शक्ति प्राप्त हो।”

यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय – राजनाथ सिंह


मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली। उन्‍होने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूँ। निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीनगर के नौगाम थाने में धमाके से मचा हड़कंप, 9 मौत और 29 घायल, संदिग्ध आतंकियों से हो रही थी पूछताछ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू- श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भयंकर विस्फोट हुआ, इस धमाके में 9 की मौत, 29 घायल होने...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵