back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार ने मानसून सत्र से पहले 21 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 23 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र

22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सदन चलाने में सरकार को कोई कठिनाई ना आए इसको लेकर सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है। 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से ये बैठक होगी। 

पिछला संसद सत्र रहा हंगामेदार

बता दें कि संसद का पिछला सत्र बेहद हंगामेदार रहा था। देश की अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाने और NEET मामले को लेकर विपक्ष ने पिछले सत्र में जमकर हंगामा किया था। यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चला था। इस दौरान सभी लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी।

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा सत्र

संसद का 22 जुलाई को शुरू होने वाला अगला सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। जिसमें विपक्ष के द्वारा हंगामा ना किया जाए या सदन का बहिष्कार ना किया जाए। इसको लेकर सरकार ने ये सर्वदलीय बैठक करने का फैसला किया है। 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। मोदी 3.0 के पहले बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने कई मुद्दों को उठाकर बीजेपी के मिडिल क्लास वोटबैंक में तगड़ी सेंध लगा दी थी। जिसको देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस बजट में कई सौगातें दे सकती है।

संसदीय कार्य मंत्री ने पोस्ट कर दी थी जानकारी

इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री ने एक एक्स पोस्ट में जानकारी दी थी कि भारत की माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त तक दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

बजट पेश करते ही सीतारमण रचेंगी इतिहास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करके इतिहास रच सकती हैं। ये उनका 7वां बजट होगा, जिसमें 6 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट शामिल है। इस हिसाब से वो वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। बता दें कि मोरारजी देसाई ने 1959-1964 के बीच 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...