back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी का ट्रांसफर कर दिल्ली में ड्यूटी लगाई

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को वापस बुलाया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को जल्द उन्हें रिलीव करने को कहा है। 31 मई को सुबह दस बजे बंद्योपाध्याय को डीओपीटी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तूफान प्रभावित बंगाल का दौरा करने के बाद समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में गवर्नर मौजूद रहे लेकिन न मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित रहीं और न ही राज्य के चीफ सेक्रेटरी। रात में चीफ सेक्रेटरी के ट्रांसफर आदेश को बैठक से गैरहाजिर रहने से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्र ने विशेष व्यवस्था के तहत बंगाल के चीफ सेक्रेटरी का ट्रांसफर कर दिल्ली बुलाया है। आईएएनएस एनएनएम/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...