नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को दो स्तरों पर पेश करने का फैसला लिया है। यह बदलाव 2026-27 शैक्षिक सत्र से लागू किया जाएगा। CBSE की पाठ्यक्रम समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था लेकिन बोर्ड की गवर्निंग बॉडी को इस बदलाव को मंजूरी देनी बाकी है।
स्टैन्डर्ड और एडवांस लेवल
CBSE पहले से ही कक्षा 10 में गणित को दो स्तरों पर पेश करता है – गणित मानक (standard) और गणित बेसिक (advanced) अब यही मॉडल विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए भी लागू किया जाएगा। इसके तहत छात्र अपनी क्षमता के अनुसार एडवांस (standard) या मानक (advanced) लेवल चुन सकेंगे। एडवांस लेवल में ज्यादा कठिनाई और अतिरिक्त सामग्री हो सकती है जबकि मानक लेवल में सरल सामग्री होगी।
नवीन पाठ्यपुस्तकों का इंतजार
NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) नई पाठ्यपुस्तकों का विकास कर रही है जो 2025 में जारी हो सकती हैं। इसके बाद ही दोनों स्तरों पर विषयों का संरचना तय होगी। शैक्षिक नीति के तहत यह बदलाव छात्रों पर दबाव कम करने और उन्हें विभिन्न स्तरों पर शिक्षा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
स्टैन्डर्ड और एडवांस चुनने की होगी छूट
छात्रों को यह निर्णय लेने के लिए एक निश्चित समयसीमा दी जाएगी कि वे उन्नत या मानक स्तर लेना चाहते हैं। इसके बाद वे अपनी पसंद के स्तर पर स्विच कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन
यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है जो यह कहती है कि ‘गणित से शुरु होने वाले सभी विषयों और संबंधित मूल्यांकनों को दो स्तरों पर पेश किया जा सकता है, जिसमें कुछ छात्र कुछ विषयों को मानक यानी स्ट्रन्डर्ड लेवल और कुछ उच्चतर यानी एडवांस लेवल पर करेंगे।’ इस नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर से दबाव कम करना और अधिक लचीलापन देना है।





