back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की नीयत से सीबीआई का छापा – भाकपा (माले)

पटना, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री और राजद के प्रमुख लालू प्रसाद तथा उनके परिजनों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद बिहार की सियासत गर्म है। इस बीच, विपक्षी दलों के महागठबंधन में राजद की सहयोगी भाकपा (माले) ने इस छापेमारी को राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की नीयत की कार्रवाई बताया। भाकपा-माले के विधायक दल के प्रभारी राजाराम सिंह और विधायक दल के नेता महबूब आलम ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की पूर्व मुख्यमन्त्री राबड़ी देवी के आवास, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और मीसा भारती से जुड़े 17 ठिकानों पर की गई छापेमारी को भाजपा की राजनीति से प्रेरित और राजनीतिक विरोधियों को तंग-तबाह करने वाली कार्रवाई है। माले नेता ने कहा कि रेल भर्ती में तथाकथित घोटाले में अचानक दर्ज हुए एफआईआर में यह छापा ऐसे वक्त किया गया है, जब लालू प्रसाद अभी-अभी जेल से बाहर निकले हैं और तेजस्वी यादव भी अभी बिहार से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर देश की संपत्ति लूट लेने वाले जैसे लोगों को यही मोदी सरकार सरंक्षण देती है। सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जाना स्वायत संस्थाओं को पूरी तरह नष्ट कर देना है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के कई ठिकानों पर शुक्रवार को सीबीआइ की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के पटना, दिल्ली और गोपालगंज समेत 16 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव देश से बाहर हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵