नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया है। पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के साथ साथ अन्य चार लोगों के खिलाफ भी यह मामला दर्ज हुआ है। इन चार लोगों में आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार, आईपीएस अधिकारी पीएसआर सीतारामजानेयुलू, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गूंटूर जिला अस्पताल की सुप्रीटेंडेंट रही जी प्रभावती का नाम शामिल है। पूर्वमुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और अन्य चार लोगों के खिलाफ यह मामला टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
जिसपर कानूनी सलाह ली गई
एक पुलिस अधिकारी की जानकारी के अनुसार टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू ने एक महीने पहले मेल करके इस मामले की शिकायत करी थी। जिसपर कानूनी सलाह ली गई। इस मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद 11 जुलाई 2024 की शाम को 7 बजे, पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार, आईपीएस अधिकारी पीएसआर सीतारामजानेयुलू, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गूंटूर जिला अस्पताल की सुप्रीटेंडेंट रही जी प्रभावती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू का यह मामला गुंटूर जिले के नागरपालेम पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान यातनाएं दी गई थी
टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें गिरफ्तारी के दौरान यातनाएं दी गई थी। टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार, आईपीएस अधिकारी पीएसआर सीतारामजानेयुलू, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गूंटूर जिला अस्पताल की सुप्रीटेंडेंट रही जी प्रभावती के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप भी लगाएं हैं। बता दें कि रघुराम कृष्ण राजू को मई 2021 में Covid-19 की दूसरी लहर के समय गिरफ्तार किया गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





