back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिन्दी, अंग्रेजी व 13 अन्य भारतीय भाषाओं में कराई जाएंगी सीएपीएफ की कांस्टेबल पद की परीक्षाएं

गृह मंत्रालय का कहना है कि इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल पद के लिए अब अभ्यर्थी हिन्दी, अंग्रेजी और 13 अन्य भारतीय भाषाओं में लिखित परीक्षा दे सकेंगे। यह सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में दी। मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।

इन 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

मंत्रालय ने कहा कि हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 01 जनवरी, 2024 से होगा। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दी है। सीएपीएफ में कांस्टेबल पद की परीक्षाएं अब हिन्दी एवं अग्रेजी के साथ असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में भी आयोजित की जाएंगी।

लाखों उम्मीदवारों को होगा फायदा

गृह मंत्रालय का कहना है कि इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी। गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग कई भारतीय भाषाओं में परीक्षा के संचालन की सुविधा के लिए मौजूदा समझौता ज्ञापन से संबंधित एक परिशिष्ट पर हस्ताक्षर करेंगे।

एक जनवरी, 2024 से होगी परीक्षा

उल्लेखनीय है कि कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है। इसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 01 जनवरी, 2024 से होगा। गृह मंत्रालय का कहना है कि इस निर्णय के बाद ये उम्मीद है कि राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें स्थानीय युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने के इस अवसर का उपयोग करने और देश की सेवा में करियर बनाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर व्यापक अभियान शुरू करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मैं मराठी नहीं बोलूंगी’ भाषा को लेकर Airtel कर्मचारी और ग्राहक में तीखी बहस, जाने क्‍या है मामला ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एयरटेल की एक महिला कर्मचारी और एक ग्राहक के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵