back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं कंबोडिया के मंदिर : ओम बिरला

नोम पेन्ह/नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंगकोर वाट को दुनिया के महान सांस्कृतिक आश्चर्यो में से एक बताते हुए कहा है कि कंबोडिया के मंदिर, भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। इसके साथ ही बिरला ने ता प्रोहम मंदिर में जीर्णोद्धार के काम में भारतीय एजेंसी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण – एएसआई की भागीदारी को सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात करार देते हुए जीर्णोद्धार के कार्य में शामिल एएसआई के अधिकारियों को समर्पण और सटीकता की भावना के साथ काम करने का भी निर्देश दिया। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे पर है। कंबोडिया दौरे के दूसरे दिन 23 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कंबोडिया के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों- अंगकोर वाट मंदिर और ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया। ता प्रोहम मंदिर में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बिरला को मंदिर परिसर में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई ने पहले दो चरणों के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया है और तीसरे चरण के 2025 तक पूरा होने की संभावना है। जीर्णोद्धार के काम में एएसआई की भागीदारी को सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात बताते हुए बिरला ने कहा कि इस काम के लिए उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस भरोसे का पूरा सम्मान करने की जरूरत है। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में शामिल एएसआई के अधिकारियों को समर्पण और सटीकता की भावना के साथ काम करने का निर्देश दिया। बिरला ने अंगकोर वाट मंदिर को दुनिया के महान सांस्कृतिक आश्चर्यो में से एक बताया और साथ ही मंदिर की वास्तुकला की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत और कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ही अंगकोर वाट के जीर्णोद्धार का भी कार्य किया है। कंबोडिया की चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन 22 अप्रैल, शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कंबोडिया के सम्राट नोरोडोम सिहामौनी, नेशनल असेम्बली के प्रेसीडेंट हेंग सैमरिन और सीनेट के प्रेजिडेंट से सई छुम से मुलाकात कर कई अहम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा की थी। –आईएएनएस एसटीपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Christmas Day: कहीं झाड़ू छुपती है तो कहीं सजते हैं मकड़ी के जाले, दुनियाभर में ऐसे मनाया जाता है क्रिसमस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का नाम आते ही आंखों के सामने सांता क्लॉज, चमकती लाइटें, केक और कैरोल्स की तस्वीर उभरती है, लेकिन दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵