नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून 2025 को होगा। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस सीट से अलीफा अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है, अलीफा, दिवंगत विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी हैं। TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,“ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में कालीगंज उपचुनाव के लिए अलीफा अहमद को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उपचुनाव की जरूरत क्यों पड़ी?
कालीगंज सीट पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि यहां के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का हाल ही में निधन हो गया था। वे 70 वर्ष के थे और क्षेत्र में ‘लाल दा’ नाम से लोकप्रिय थे। नसीरुद्दीन अहमद कई बार कालीगंज से विधायक चुने गए थे, 2011 में जीतें और 2016 में हार गए 2021 में दोबारा जीतें और फिर उनकी मृत्यु के बाद सीट खाली हो गई, इसलिए उपचुनाव जरूरी हो गया।
कालीगंज सीट का राजनीतिक महत्व
कालीगंज विधानसभा सीट पर लगभग 2.5 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। यह सीट टीएमसी के लिए काफी अहम मानी जाती है क्योंकि यहां से पार्टी को लगातार समर्थन मिलता रहा है। इसलिए पार्टी ने नसीरुद्दीन अहमद की बेटी को टिकट देकर भावनात्मक और राजनीतिक समर्थन दोनों साधने की कोशिश की है।
उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है नामांकन की आखिरी तारीख 2 जून 2025 है,और नामांकन की जांच 3 जून 2025 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून 2025 की है। मतदान की तारीख 19 जून 2025 है और नतीजों की घोषणा 23 जून 2025 को कि जाएगी।
एक ही दिन 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव
कालीगंज के अलावा और भी राज्यों की विधानसभा सीटों पर उसी दिन उपचुनाव होगा। इन सभी सीटों के परिणाम 23 जून को जारी किए जाएंगे।





