नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पुणे मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक अपडेट है। आनेवाले अगले 10-15 दिनों में करंट मेट्रो नेटवर्क पर कुछ स्टेशनों के नाम बदलने वाले हैं। पुणे के महा मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार नाम बदलने की मांग को देखा गया है जिसकी वजह से ऐसा करने की तैयारी है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पिछले वर्ष महा मेट्रो ने Bhosari Metro Station, बुधवार पेठ और मंगलवार पेठ स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। मेट्रो का कहना है कि स्टेशनो के नाम बदलने को लेकर जल्द ही एक राजपत्र अधिसूचना जारी की जाएगी।
बदले हुए नाम
खबरों के अनुसार, पुणे के कॉरिडोर वन पर पिंपरी-चिंचावाड़ में भोसरी स्टेशन का नाम बदलकर नासिका फाटा कर दिया जाएगा। बुधवार को पेठ स्टेशन का नाम बदलकर कस्बा पेठ और मंगलवार पेठ स्टेशन का नाम बदलकर आरटीओ कर दिया जाएगा।
बता दें कि, भोसरी स्टेशन का नाम से काफी भ्रम पैदा हो गया था क्योंकि भोसरी का उपनगर मेट्रो लाइन से 5 किलोमिटर दूर है। स्टोशन का नाम अभी भी भोसरी ही है। लोगों का कहना यह है कि इसका नाम नासिक फाटा स्टेशन होना चाहिए था। क्योंकि यह वास्तव में भी स्थित है।
यात्रियों ने स्टेशन के नामों का सजेशन दिया
पुणे के यात्रियों ने बुधवार पेठ स्टेशन का नाम बदलने को लेकर अनुरोध किया था। बुधवार पेठ स्टेशन का नाम पुणे के रेड-लाइट इलाके से जुड़ा हुआ है। चुंकि आरटी कार्यालय मंगलवार पेठ में स्थित है और इलिए यात्रियों ने स्टेशन का नाम बदलकर आरटीओ स्टेशन करने का सुझाव दिया है।
पटना में बन रहा है मेट्रो
बता दें कि, कुछ दिनों पहले मुंबई मेट्रो के कुछ स्टेशनों का नाम भी बदला गया था। जिसमें मलाड पश्चिम मेट्रो रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मोतीलाल मोसवाल मलाड पश्चिम मेट्रो स्टेशन कर दिया गया था। इस संबंध में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसल सर्विसेज के ग्रुप एमडी और CEO ने कहा था कि उनके लिए मलाड वेस्ट मेट्रो स्टेशन के लिए स्टेशन ब्रान्डिंग अधिकारों का अधिग्रहण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।





