back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली निगम, सरकार की मिलीभगत के चलते सीलबंद भवनों में चल रही व्यवसायिक गतिविधियां : दिल्ली कांग्रेस

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा शासित निगम और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा की शह पर व्यवसायिक क्षेत्र करोल बाग में एक मॉल सरकारी कागजों में सील होने के बाद भी चल रहा है। वहीं 2012 में नियमों के उल्लंघन के चलते मॉल को सील किया गया, जबकि भाजपा और आप पार्टी की मिलीभगत से करोल बॉग के मॉल में व्यवसायिक गतिविधियां बेखौफ चल रही हैं। दिल्ली प्रदेश ने मांग करते हुए कहा कि, बिना अनुमति के सरकारी सीलिंग को अवैध रुप से तोड़ने वालों के साथ अवमानना की अपराधिक कार्रवाही होनी चाहिए और इसमें शामिल निगम और दिल्ली सरकार के अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए। अनिल कुमार के मुताबिक, दिल्ली में सिर्फ करोल बाग स्थित मॉल ही नहीं, कितनी ही ऐसी सम्पतियां हैं जो अधिकारिक तौर पर कागजों में बंद होने के बावजूद उनमें व्यवसायिक गतिविधियां भ्रष्टाचार के कारण धड़ल्ले से चल रही हैं, जिसमें भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं का समूचा गंठबंधन है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार जो पानी और बिजली उपलब्ध कराती है, तो कैसे एक बंद दुकान और मॉल को पानी बिजली की सुविधा मिल रही है? यह सुविधाऐं सिर्फ पैसे के लेन-देन के द्वारा संभव हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...