back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के यहां अब चल रहा बुलडोजर : दिनेश शर्मा

लखनऊ, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि जो जीमनों पर अवैध रूप से कब्जा करते थे ऐसे मफियाओं के घर पर अब बुलडोजर चल रहा है। गरीबों की छिनी जमीन को वापस करवाया जा रहा है। कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने मफियाओं पर नकेल कसी है। उनकी अवैध जमीनों पर बुलडोजर चला है। पहले कुछ राजनीतिक दल के लोग धर्मिक स्थानों पर नहीं जाते थे, लेकिन इस बार चुनाव में वह घंटा घड़ियाल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आते ही कुछ मौसमीं भक्त आ जाते हैं। वह चुनावी लाभ के लिए मंदिर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव सभी के लिए चुनौती है। इसमें एक तरफ जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और परिवार को आधार पर बांटने का प्रयास पार्टियां कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर रोजगार, नकल विहीन परीक्षा, रोजगार परक शिक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा में युवाओं को यही सीख दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश भारतवर्ष है। आने वाले समय में इस देश के माध्यम से पूरी दुनिया को दिशा निर्देश मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष उत्तर प्रदेश को बनाने का है, यह चुनाव नौजवानों की परीक्षा है और उन्हें इसमें लगना होगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तरक्की की चरम सीमा पर है। कोई दूसरा राजनीतिक दल यह नहीं कर सकता था। उनके मुताबिक आज कांवड़ यात्रा पर पत्थर नहीं बरसते बल्कि हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। शर्मा ने नौजवानों से आह्वान किया कि कानपुर में पिछली बार जो तीन सीटें बच गई थीं। उन्हें भी इस बार जीता जाएगा और सभी विरोधी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराई जाएगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बिना नोटिस तोड़ी दुकान! बुलडोजर एक्शन पर रोते हुए बोले BJP नेता, हम हाथ-पैर जोड़ते रहे, पर किसी ने नहीं सुना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा मंडल मंत्री...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...