back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी चुनाव से बढ़ा बुलडोजर का क्रेज, बनारस में युवा बनवा रहे टैटू

वाराणसी, 12 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से बुलडोजर का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नौजवान बुलडोजर के टैटू हांथों में बनवा रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की शानदार जीत के बाद वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है। हाल के दिनों में बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिर से वापसी पर जगह-जगह बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। इसी क्रम में वाराणसी में भाजपा के समर्थकों ने अपने हांथों बुलडोजर का टैटू बनवाया है। वाराणसी के अस्सी स्थित टैटू बाबा नामक दुकान का संचालन करने वाले सुमित ने बताया कि जब से विधानसभा में भाजपा की जीत हुई, तभी से नौजवानों में टैटू का क्रेज देखने को मिल रहा है। अभी तक तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टैटू बनवाया है। इसके बाद उसकी फोटो खींच कर अपने दोस्तों को भेज रहे हैं। सुमित ने बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत आने के बाद लोग बुलडोजर का टैटू और बुलडोजर बाबा का नाम लिखवा रहे हैं। बुलडोजर का टैटू बनवाने आए सुनील उपाध्याय ने बताया कि वह समाज सेवा करते हैं। इस चुनाव में बुलडोजर बाबा का नाम खूब प्रचारित हो रहा है। इसके साथ ही यह बुलडोजर काली कमाई को मिटाने का प्रतीक है। इसे बनवाने में गौरव लग रहा था, इसीलिए बनवा लिया हमारे साथ तकरीबन पांच लोगों ने और बनवाया है। इस बार के चुनाव में हम सभी ने देखा कि बुलडोजर किस तरह से चर्चा में रहा। ज्ञात हो कि यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा लगातार दावे कर रही थी कि पांच सालों में जिस तरह से योगी ने माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया, उसी तरह अगली सरकार बनने पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। इसकी तस्दीक उस समय हुई जब मुख्यमंत्री योगी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि देखिए मेरी सभा में बुलडोजर भी खडे हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵