back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में बम धमाकों की साजिश रचने वाले के रतलाम आवास पर बुलडोजर चला

रतलाम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकी संगठन सूफा से नाता रखने वाले संदिग्धों के मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित आवास पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। तीन आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने बीते दिनों पकड़ा था, उसके बाद इमरान को मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपा है। गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, रतलाम के आतंकी पूर्व से सर्विलांस पर थे। आतंकियों को पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। अलसुफा आतंकी संगठन से जुड़े तीन संदिग्धों को पकड़ने के लिए रतलाम पुलिस को बधाई देता हूं। डा मिश्रा ने आगे बताया कि, संगठन का मुख्य सरगना इमरान लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और पुलिस लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही थी। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और किसी भी तरह के आतंकी संगठन को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों तीन संदिग्धों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा था उसके बाद इमरान पर पुलिस की नजर थी। उसे अपने दो साथियों के साथ पुलिस ने पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपा है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त आरेापियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन का रवैया सख्त है और इमरान के मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड के मौसम में सुकून और एडवेंचर दोनों का लें आनंद, ये 5 डेस्टिनेशन आपकी यात्रा को बनाएंगे यादगार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह घूमने का सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। अगर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵