back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

संसद के बजट सत्र 2026 की शुरुआत बुधवार, 28 जनवरी 2026 को हो गई। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने भारत की विरासत, सांस्कृतिक एकता और तेज़ विकास पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और बुनियादी ढांचे से लेकर सांस्कृतिक चेतना तक भारत की पहचान और मजबूत हुई है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बड़ी उपलब्धि

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक प्रगति राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आइजोल को रेल नेटवर्क से जोड़ा गया, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गया, जम्मू-कश्मीर से केरल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत देश के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो लंबी दूरी की यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। गुरु तेग बहादुर से बिरसा मुंडा तक का उल्लेख राष्ट्रपति ने देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देश ने आदिवासी समाज के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारत की एकता और विविधता को और मजबूत करते हैं। सरदार पटेल और भूपेन हजारिका को किया याद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत किया, भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती के आयोजन ने पूरे देश को संगीत और एकता के सूत्र में बांधा।

”आत्मनिर्भर जीवन के बिना आजादी अधूरी”

राष्ट्रपति मुर्मू ने रवींद्रनाथ टैगोर का उल्लेख करते हुए कहा, आजादी तब तक अधूरी है, जब तक देशवासी आत्मनिर्भर जीवन नहीं जीते। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, महंगाई दर को नियंत्रण में रखा गया है, जिसका सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग को मिला है। ‘देश से आतंक का पूरी तरह होगा सफाया राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा, “आतंकी हमलों का जवाब आगे भी दृढ़ और निर्णायक होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...