back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिटिश सरकार ने आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी को भारत को सौंपने का किया फैसला

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े आर्थिक कारोबारी नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने पिछले दिनों नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश सुनाया था। इसमें अदालत ने कहा था कि नीरव को भारत की अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मामला ब्रिटेन की गृहमंत्री के विचाराधीन था। शुक्रवार को पटेल ने मोदी को भारत को सौंपने को मंजूरी दे दी। लम्बे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद भारतीय जांच एजेंसियों को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। मोदी पर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से अरबों रुपये हड़पने का आरोप है। नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटेन की न्यायिक प्रणाली का सहारा लेने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। आर्थिक भगोड़े ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने का भी प्रयास किया था। लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। अदालत ने उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखे जाने का आदेश सुनाया था। जेल में उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत से पलायन करने वाले आर्थिक अपराधियों को स्वदेश लाने तथा उन्हें कानूनी कटघरे में खड़ा करने की मुहिम में यह बड़ी सफलता है। विजय माल्या और मेहुल चौकसी जैसे आर्थिक अपराधियों ने भारत में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए विदेशों में पनाह ले रखी है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵