back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSC मुख्यालय की ओर कूच कर रहे हैं अभ्यर्थी, पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी

बिहार की राजधानी पटना में BPSC के छात्र दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BPSC की 70वीं प्रीलिम्स की परीक्षा का रिजल्ट भले ही आ गया हो लेकिन इसपर बवाल अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन करने के लिए इक्ट्ठा हुए थे। अब अभ्यर्थी BPSC मुख्यालय की ओर कूच करने के लिए निकल पड़े हैं। पुलिस ने उन्हें मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। 

BPSC के छात्रों की मांग क्या है?

BPSC 70वीं पीटी परीक्षा में परीक्षा की गड़बडी को लेकर परीक्षार्थी आरोप लगा रहे हैं कि परीक्षा में धांधलेबाजी हुई है। जब लोगों को पेपर मिला तो उनकी सील टूटी हुई थी। हालांकि अब इस परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है लेकिन एक बार फिर इसे दोबारा कराने की मांग की जा रही है। 4 जनवरी को जो परीक्षा का आयोजन हुआ था उसमें केवल 19 प्रतिशत ही छात्र पास हुए हैं। ऐसे में यह पूरी तरह से गलत लग रहा है। 

शुक्रवार को हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई

आज बीपीएससी के छात्र सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। कल शुक्रवार को इस मामले की पटना हाईकोर्टमें सुनवाई होनी है। दरअसल, कोर्ट में कई ऐसी याचिकाएं लंबित हैं जिसमें दोबारा परीक्षा कराने को लेकर बात कही गई है। कोर्ट ने उन सभी याचिकाओं को एक करके यह मामला पटना हाईकोर्ट में सुनवाई करने का आदेश दिया है। इसी याचिका पर कल शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई की जानी है।  

प्रशांत किशोर छात्रों के समर्थन में कर चुके हैं अनशन

बीपीएससी परिक्षार्थियों की मांग के समर्थन में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे। हालांकि पटना पुलिस ने उन्हें तड़के 4 बजे वहां से हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उन्हें पहले न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें सशर्त जमानत भी दे दी गई थी लेकिन प्रशांत किशोर ने शर्त मानने से इनकार कर दिया और जेल जाना स्वीकार किया। हालांकि शाम होते होते उन्हे बिना शर्त बेल दे दी गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...