back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना के बवाल के बाद जारी हुआ BPSC 70th Prelims Result, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

BPSC 70th Prelims परीक्षा का परिणाम सामने आ गया है। यह वही परीक्षा है जिसे लेकर बिहार में भारी बवाल देखने को मिला था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2031 पदों पर आयोजित हुई बिहार लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। यह परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी क्योंकि इसमें गड़बड़ी को लेकर आरोप लग रहे थे। इस परीक्षा में 328990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें से केवल 21581 ही पास हो सके हैं। जो उम्मीदवार पास हुए हैं वह अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें BPSC 70th Prelims Result 2025?

बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा की आन्सर की 8 जनवरी को जारी की गई, जिसके बाद फाइनल आन्सर की 17 जनवरी को प्रकाशित की गई। इसके बाद आयोग ने आज, 23 जनवरी को प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं:

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाएं।

“परिणाम: 70वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा” लिंक पर क्लिक करें।

बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Ctrl+F शॉर्टकट का उपयोग करके योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर खोजें।

रिज्लट की PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

BPSC 70th Prelims Cut Off

अनारक्षित-91

अनारक्षित महिला-81

EWS-83

EWS महिला-73

एससी-70.33

एससी महिला-55

एसटी-65.33

एसटी महिला-65.33

ईबीसी-82

ईबीसी महिला-69.33

बीसी-84.67

बीसी महिला-75

बीलीएल-71.33

अभ्यर्थियों ने लगाया था पेपर से छेड़छाड का आरोप

अभ्यर्थियों ने 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर आरोप लगाए थे कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर छात्रों को पेपर देर से मिला था। जब पेपर दिया गया था तो उसकी सील खुली हुई थी। ऐसी संभावना जताई गई थी कि परीक्षा पत्र से छेड़छाड की गई है। आयोग ने इन आरोपों को संज्ञान लेते हुए पेपर को रद्द कर दिया था। 4 जनवरी को एक बार फिर पेपर आयोजित कराया गया। हालांकि ये मामला अभी तक कोर्ट में लंबित है जिसकी अगली सुनवाई 31 जनवरी को होनी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानिए दोनों अफसरों की तनख्वाह और मिलने वाली सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा देते हैं और सपना देखते हैं कि वे देश के बड़े अफसर बनें। इस...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...